| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| पंगत, पंगति					 : | स्त्री० [सं० पंक्ति] १. पंक्ति। पाँति। २. बहुत-से लोगों का साथ बैठकर भोजन करना। भोज। ३. भोज के समय भोजन करने के लिए एक साथ बैठनेवालों की पंक्ति या समूह। जैसे—संध्या में दो पंगतें तो बैठ चुकी हैं। अभी दो पंगतें और बैठेंगी। क्रि० प्र०—बैठना।—बैठाना।—लगना।—लगाना। ४. एक ही जाति या प्रकार के बहुत-से लोगों का समाज या समूह। ५. जुलाहों का एक औजार जो दो सरकंडों को एक में बाँधकर बनाया जाता है। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |